फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया के खिलाफ कलेक्ट्रेट में गरजे ग्रामीण

Sat, 17 Jun 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
ग्राम सभा की जमीन खाली कराने को चरवा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भूमाफिया पर ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एडीएम से की। अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


   चायल तहसील क्षेत्र के चरवा दक्षिण थोक के शिवाजी, सूरज, सर्वेश कुमार, कंधई, रामसजीवन, रमेश कुमार, उमेश कुमार अजय कुमार, जीत लाल आदि ग्रामीणों ने शुक्रवार को भूमाफिया के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का एक दबंग परिवार ग्राम सभा की परती जमीन पर कब्जा कर लिया। इसके बाद उसकी जमीन को बेच रहे हैं। कब्जे का विरोध करने पर भूमाफिया मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं।

बताया कि एसडीएम के निर्देश पर चकबंदी सीओ ने जमीन की पैमाइश की तो ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया। पैमाइश के बाद भूमाफियाओं द्वारा शिकायतकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी गई। भूमाफियाओं की दबंगई और धमकी से सहमे ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। एडीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें