फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत

Sun, 19 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी कोतवाली इलाके के सौरई खुर्द गांव स्थित ईंट भट्ठे के समीप शनिवार की शाम ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


   सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौरई खुर्द गांव निवासी छेद़्दू उर्फ नब्बे (24) पुत्र मुन्नी लाल स्थानीय एक ईंट भट्टे में ट्रैक्टर चालक था। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम वह ईंट भट्ठे से ईंट की खेप लेकर पड़ोसी गांव जा रहा था। जैसे की वह ट्रैक्टर लेकर भट्ठे से कुछ दूरी पर पहुंचा। इसी दौरान चढ़ाई पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक इंजन में दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख भट्ठे में मौजूद लोग घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकालते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई ट्रैक्टर चालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें