फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसे चोर को ग्रामीणों ने दबोचा

Mon, 05 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। कस्बे में स्थित किराने की दुकान में चोरी करने घुसे एक युवक को मोहल्ले के लोगों ने चीख-पुकार के दौरान धरदबोचा। जबकि उसके तीन साथी ग्रामीणों को चकमा देकर अंधेरे में भाग निकले। पकड़े गए चोर की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पिपरी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


चायल कस्बे के रहने वाले रामप्रकाश साहू की मकान के ही एक कमरे किराने की दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। इसके बाद खा-पीकर वे सो गए थे। रात करीब एक बजे उन्हें दुकान से खटपट की आवाज सुनाई दी। दुकान में चोर घुसने की आशंका पर वे धीरे से बाहर निकले और शोर मचाने लगा। बताया कि चीख-पुकार पर दुकान में घुसे चोर निकलकर भागने लगे।

तब तक मोहल्ले के लोग भी जुट आए थे। लोगों ने भाग रहे एक चोर को धर दबोचा। पीटने के बाद लोगों ने उ से पिपरी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ पिपरी पीके यादव ने बताया कि दुकान में चोरी करते रंगेहाथ धराया युवक चायल कस्बे का ही रहने वाला देवराज है। पुलिस का दावा है कि उसके पास से दुकान से चुराया गया 1600 रुपये और एक अन्य मकान से चोरी की गई चार साड़ियां मिली हैं। पुलिस ने ने आरोपी को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें