फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलझी माया की मौत की गुत्थी

Mon, 05 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा के कुआंडीह गांव की किशोरी माया की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सुलझ नहीं पाई है। डॉक्टरों ने बिसरा जांच के लिए प्रिजर्व कर दिया है। मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करके शव को पेड़ से टांगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कुआंडीह गांव की रहने वाली माया देवी (17) पुत्री भैयालाल की रविवार को संदिग्धदशा में मौत हो गई थी। घर से करीब 200 मीटर दूर बाग में शाम उसकी लाश फंदे से लटकती मिली थी। घरवाले घटना को हत्या बता रहे हैं। पिता भैयालाल का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही एक युवक ने बहाने से उसकी बेटी को बुलाकर मार डाला। फिर अपनी करतूत को खुदकुशी दर्शाने के लिए शव को फंदे से टांग दिया था। देर रात दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इधर, सोमवार को पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक मौत का कोई कारण नहीं जान पाए हैं। इसके कारण बिसरा को जांच के लिए प्रिजर्व कर लिया है। मामले में एसओ उमाशंकर यादव ने बताया कि किशोरी की मौत की गहराई से तफ्तीश की जा रही है। विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उधर, किशोरी की मौत को लेकर गांव में दिनभर तमाम चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों में रही कानाफूसी पर गौर करें तो आरोपी युवक के परिवार की एक युवती का मृतका के कुनबे के एक सदस्य से संबंध थे। इसी संबंध की रंजिश में यह घटना होना ग्रामीण मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें