फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर युवक ने दी जान

Sun, 13 Aug 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
कोतवाली के रेवरिया पर गांव में शनिवार शाम युवक ने जहर खाकर जान दे दी। चर्चा है कि पारिवारिक कलह से आजिज आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। परिजनों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के रेवरिया पर निवासी बच्ची लाल (20) पुत्र रामबली दो दिन से गुमसुम रहता था। शनिवार दोपहर खाना-पीना करने के बाद वह कमरे में गया और घर में रखी कीटनाशक दवा निगल लिया। थोड़ी देर बाद अचानक युवक की हालत बिगड़ती देख घर-परिवार के लोग आनन-फानन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया।

जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम शव गांव ले जाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें