फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गई महिला की करंट लगने से मौत

Mon, 25 Sep 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सरायअकिल के भखंदा में रविवार शाम खेत में घास काटने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में 11 हजार वोल्टेज का विद्युत तार टूटकर गिरा था। उसकी चपेट में आने से हादसा हुआ। परिजनों में हाहाकार मचा है।
विज्ञापन


भखंदा की कुसुमा (40) बाबूलाल रविवार शाम करीब पांच बजे मवेशियों के लिए खेत में घास काटने गई थी। वह खेत में घास काट रही थी कि इसी दौरान 11 हजार वोल्टेज का तार टूट कर गिर गया। इससे कुसुमा बेखबर थी। वह जैसे ही घास काटकर घर जाने के लिए चली अचानक उसका पैर तार में पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई तब खेतों में काम कर रहे लोगों को हादसे की जानकारी हुई। शोर मचाते हुए लोग भागकर पहुंचे। जानकारी देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। जब तक लोग कुसुमा को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। कुसुमा की मौत से गांव में हाहाकार मचा है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशोक भारतीय ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। वह विभागीय अधिकारियों के खिलाफ डीएम से शिकायत कर मुआवजे की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें