फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो बच्चों समेत तीन की मौत

Wed, 29 Jul 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल/बारा/अजुहा। कौशाम्बी में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान मनौरी गांव में घर के सामने खेल रहे मासूम बच्चे को जहां तेज रफ्तार टवेरा ने रौंद दिया। वहीं अजुहा के समीप कार की टक्कर से 12 वर्षीय बालक और कौशाम्बी में बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर विवाहिता की मौत हो गई। हादसों में हुई मौतों से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


 पुरामुफ़्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव निवासी अनिल केसरवानी का तीन साल का बेटा अंश केसरवानी मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर के सामने खेल रहा था। तभी वहां से गुजरी तेज रफ्तार टवेरा की चपेट में वह आ गया। टबेरा उसे रौंदती हुई निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हुआ देख परिजन और आसपास के लोग दौड़े। सड़क पर खून से लथपथ बच्चे की लाश देख लोगों की रूह कांप गई। गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ाकर टवेरा समेत चालक को धर दबोचा। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की।

सूचना पर आई पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर उसकी जान बचाई। चालक को हिरासत  में लेते हुए पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने टवेरा चालक रिंकू केसरवानी निवासी मनौरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, सैनी कोतवाली के अजुहा (अंबेडकर नगर) निवासी अशोक कुमार सोमवार की शाम बेटे मतेश (12) के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर पथरावां दावत में शामिल होने गया था। मंगलवार की सुबह दोनों बाप-बेटे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही इनकी बाइक लोहदा मोड़ पर पहुंची। कानपुर की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत गिरकर पिता-पुत्र गंभीररूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया। जहां मतेश की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर इलाहाबाद जा रहे थे, पर रास्ते में ही उसकी सांसें थम गई। जबकि घायल अशोक कुमार जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं कौशाम्बी थाने के नरगी गांव की सरोज मिश्रा (38) पत्नी मिश्रीलाल मंगलवार की सुबह बाइक से अपने भाई के साथ मायके लोहरा (कमासिन) चित्रकूट जा रही थी। जैसे ही वह बाइक पर बैठकर गांव के बाहर निकली।

 अचानक वह फिसलकर बाइक से गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी वहीं घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि सरोज देवी के पांच बच्चों में दीपिका (15), राज (12), रक्षा (9), स्वेच्छा (6) और नीतेश (4) हैं। मां की मौत से इन बच्चों की रो-रोकर हालत खराब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें