काठगोदाम काल टैक्स नहर में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
शव तीन दिन पुराना होने का अनुमान है। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
मंगलवार दोपहर काठगोदाम काल टैक्स नहर में दुकानदारों ने युवक का शव देखा। शव नहर के जाल में फंसा था। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर स्थानीय लोगों से पहचान कराई लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास है।