फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में नहीं सुरक्षित हैं बहू-बेटियां

Wed, 19 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 दोआबा की आधी आबादी डर में जीने को मजबूर है। बहू-बेटियां घर-बाहर कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। घर से निकलते ही उन पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं। रोजाना दो-चार बहू-बेटियां दरिंदों के चंगुल में फंस रही है। इतना ही नहीं हवस में पवित्र के रिश्ते भी कलंकित किए जा रहे हैं। पुलिस आंकड़ों में गौर करें तो महीने में दर्जनों मुकदमे छेड़खानी और दुराचार के दर्ज किए जा रहे है। ऐसे में लगता है कि खाकी का खौफ शोहदों के जेहन से खत्म हो गया है।
विज्ञापन


पड़ोसी ने विवाहिता से किया दुराचार
सैनी इलाके में रविवार की शाम पड़ोसी युवक ने विवाहिता की आबरू लूट ली। शाम विवाहिता घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। देर रात घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। विवाहिता ने बताया कि इससे पहले कई बार युवक दुराचार का प्रयास कर चुका था, पर उसका मंसूबा पूरा नहीं हुआ था। इसके बाद से वह मौके की तलाश में लगा था। पड़ोसी युवक के घर उलहना देने के बाद पीड़ित परिवार विवाहिता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने भुक्तभोगी ससुर की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

जेठ बना भयाहू की आबरू का दुश्मन
 कौशांबी थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही युवती का जेठ उसकी अस्मत के पीछे पड़ा हुआ है। बताया कि पति के परदेश जाने के बाद से आए दिन मौका पाते ही कलयुगी जेठ आबरू लूटने की कोशिश करने लगता है। सोमवार की रात बहाने से घर के भीतर दाखिल हुआ जेठ विवाहिता को दबोच कर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। इस पर विवाहिता ने एतराज किया तो उसे घर से निकालने की धमकी दी। विवाहिता का शोर सुन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो जेठ ने भयाहू पर बदनियति का आरोप लगाते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


महिला उत्पीड़न के मामले में सख्ती के साथ कार्रवाई की जाती है। अधिकांश मामले पुरानी रंजिश में फंसाने के लिए प्रकाश में आ रहे हैं। सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

वीके मिश्र, एसपी, कौशांबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें