फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायअकिल में किशोरी से दुराचार

Sun, 09 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सरायअकिल इलाके की एक किशोरी के साथ दस दिन पहले पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। आरोपी युवक बहाने से उसके घर में घुसा था। घटना के बाद युवक धमकी देते हुए भाग निकला। दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस आनाकानी करती रही। शुक्रवार को अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


   सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 27 सितंबर की शाम घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। किशोरी ने बताया कि इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुआ। किशोरी को अकेली देख युवक हैवान बन गया। कमरे में ले जाने के बाद मुंह दबाकर उसकी आबरू लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक किशोरी को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शाम को परिजन घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

दूसरे दिन पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया गया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस अफसरों से की। शुक्रवार को अफसरों के निर्देश पर सरायअकिल पुलिस ने आरोपी मयंक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें