फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने अगवा कर विवाहिता से की दरिंदगी

Wed, 24 Oct 2018 12:22 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/सरायअकिल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता को सोमवार शाम कनपटी पर तमंचा सटाकर ग्राम प्रधान ने अगवा कर लिया। इसके बाद अपने नलकूप पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद सांठगांठ कर प्रधान को छोड़ दिया। इससे नाराज पीड़िता व ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सरायअकिल इलाके की एक विवाहिता ने बताया कि सोमवार शाम वह दर्जी की दुकान से कपड़ा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाकर बैठे ग्राम प्रधान ने उसको दबोच लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर प्रधान महिला को पास स्थित अपने नलकूप पर ले गया। वहां गोली मार देने की धमकी देकर दुराचार किया।
विज्ञापन


  पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े को प्रधान असलहा लहराते हुए फरार हो गया। पीड़ित महिला के मुताबिक घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रधान को हिरासत में ले लिया। बाद में सांठगांठ करके कोतवाली से उसे छोड़ दिया गया। बताया कि मंगलवार सुबह तहरीर लेकर जाने पर पुलिस वालों ने पीड़ित महिला के पति व साथ रहे तीन ग्रामीणों को पीटकर कोतवाली में बैठा लिया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण बिफर पड़े। ग्रामीणों ने पीड़िता के साथ एसपी से मिलकर उन्हें घटना से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें