फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीदने के नाम पर 29.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर।यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जमीन खरीदने के नाम पर 29.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने थापर ग्रुप के मालिक समीर थापर सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पहले पुलिस को जानकारी मिली थी कि मामला लूट का है, लेकिन यह ठगी का मामला निकला।
विज्ञापन

हरिद्वार के गांव बहादरबाद निवासी नंद किशोर शर्मा की शिवालिक नगर में गैस एजेंसी है। उनका कहना है कि कांठ रोड मुरादाबाद के रहने वाले सुशील चौधरी, जो प्रापर्टी डीलर हैं चार-पांच माह पहले मुरादाबाद के ही अपने परिचित डॉ. मनोज ( निवासी नौगांवा सादात, अमरोहा) को साथ लेकर आए थे। इस वक्त कहा कि डॉ. मनोज को यूनिवर्सिटी बनानी है, इसके लिए 200 बीघा जमीन की आवश्यकता है। इस बाद दोनों को प्रमोद पादी और राजेश पाटी निवासी सहदेवपुर की जमीन दिखाई गई। जमीन दोनों को पसंद आ गई। इसके बाद दोनों ने एक जितेंद्र से मिलवाया। फिर जितेंद्र ने काशीपुर के एक होटल में शर्मा जी नाम के किसी व्यक्ति से मुलाकात कराई। उनका आरोप है कि शर्मा नाम के व्यक्ति ने कहा कि हमारे मालिक समीर थापर है, जो थापर ग्रुप के मालिक हैं। वहां हमें 25 करोड़ रुपये लगाने हैं। नंद किशोर शर्मा का कहना है कि समीर थापर जब जमीन का बयाना दे रहे थे तो तभी सुशील ने कहा कि हम चेक नहीं लेंगे, हमें सब कैश में चाहिए। इस पर समीर थापर ने अपना बैग बंद कर लिया है और कहा कि तुम लोगों ने हमारी बेइज्जती की है। इसलिए मैं बयाना नहीं दे रहा हूं। पहले तुम लोग अपने पास एक करोड़ रुपये दिखाओ तब जाकर मैं बयाना दूंगा। तब शर्मा जी और जितेंद्र ने कहा कि कोई बात नहीं है पैसे सिर्फ दिखाने तो है, दिखा देना और बयाना ले जाना। काशीपुर और रामपुर के होटल में हुई मीटिंग में इन सभी लोगों ने 29.50 लाख रुपये ले लिए। उनका आरोप है कि उनको 22 अक्तूबर को रामपुर के डिलाइट होटल में बुलाया गया था। होटल में समीर थापर, शर्मा जी और एक बॉडी गार्ड था। उनसे कहा कि एक करोड़ में दो लाख कम रह गए हैं नीचे कार में रखी एक करोड़ रुपये आपको बयाने के तौर पर दे देेते हैं। नंद किशोर शर्मा का आरोप है कि होटल कमरे से नीचे आने के बाद तीनों दो अलग-अलग कारों में बैठकर भाग गए। ये लोग उनके 29.50 लाख रुपये लेकर भाग गए। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत 100 नंबर फोन करके पुलिस को दी। जब उन्होंने शर्मा जी नाम के व्यक्ति के मोबाइल पर फोन किया तो उसने मुरादाबाद के पीली कोठी पर बुलाया, लेकिन वह लोग वहां पर भी नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस को तहरीर दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुशील चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, शर्मा, समीर थापर, डॉ. मनोज और बॉडी गार्ड के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई सुभाष चंद्र यादव का कहना है कि पुलिस को पहले लूट की सूचना दी गई थी, लेकिन मामला ठगी का निकला। इस मामले में तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें