फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एवं आबकारी टीम ने पकड़ी लाखों की शराब

Wed, 29 Jul 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी पुलिस एवं आबकारी पुलिस ने मंगलवार की शाम दो अगल-अलग जगहों से लाखाें रुपये कीमत की देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने जहां एक युवक को धर दबोचा वहीं आबकारी टीम ने टवेरा गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम सैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करनपुर चौराहे से आगे बनी हाट पर दबिश दी। पुलिस ने सुनसान जगह पर मौजूद एक युवक को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से पांच पेटी देशी शराब बरामद किए जाने का दावा किया है। एसओ सैनी श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि बरामद शराब पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ से चोरी से लाई गई थी। पकड़े गए युवक की  शिनाख्त सौरई निवासी राहुल सिंह के रूप में की गई है।

पूछताछ के दौरान उसने शराब का अवैध धंधा करने की बात स्वीकार की है। इसी क्रम में आबकारी पुलिस ने शाम को हिनौता चौराहे पर एक कार से 12 पेटी देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि यह शराब भी प्रतापगढ़ से यहां लाई गई थी। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा कुछ ही घंटे के अंतराल में लाखों रुपये कीमत की शराब बरामद किए जाने से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। उन्हें इस बात का खौफ सता रहा है कि कहीं उनका धंधा चौपट न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें