फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर दबंगों ने किया तांडव

Mon, 22 Jan 2018 12:56 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चक नारा गांव में शनिवार की शाम दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर तांडव किया। घर में घुसे हमलावरों ने तोड़फोड़ करते हुए दंपति को बेरहमी से पीटा। मारपीट देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के चक नारा गांव निवासी अजय सोनकर पुत्र झुरई प्रसाद का पड़ोसी से पुराना विवाद चला रहा है। इसी अदावत में शनिवार की शाम दबंगों ने पड़ोसी के घर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने अजय कुमार और उसकी पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। दंपति को पिटता देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पुरानी रंजिश में कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें