फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुसार में प्राइमरी पाठशाला का रिकार्ड जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/दोघट (बागपत)। प्राइमरी पाठशाला नंबर एक पुसार में शनिवार की रात में चोरों ने ताले तोड़कर रिकार्ड जला दिया और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ऋषिपाल ने बताया कि शनिवार को वे छुट्टी होने के बाद विद्यालय बंद कर चले गए थे। रविवार को उन्हें सूचना मिली की कि विद्यालय के दरवाजे खुले पड़े हैं। जब वे विद्यालय में पहुंचे तो कार्यालय के ताले टूटे पड़े थे और अंदर सामान जला है। बदमाश यहां से 21 जोड़ी जूते, 28 जोड़ी मौजा, 10 कटोरी, 22 गिलास व अन्य सामान चोरी कर ले गए। बदमाशों ने स्कूल का पूरा रिकार्ड भी जला दिया। इससे विद्यालय को काफी क्षति हुई है। उन्होंने इस संबंध में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें