फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल कर कुएं में फेंकी लाश

Sun, 07 Dec 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसारा। धान मिल से काम करके लौट रहे सिंघिया गांव के लालता प्रसाद (45) की शुक्रवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसके शव को गांव के ही एक पुराने कुंए में फेंक दिया था। सुबह खेत में साइकिल और कपड़े पड़े देख घरवाले और ग्रामीण अनहोनी की आशंका से खोजबीन में जुटे, तो शव कुएं में उतराया मिला।
विज्ञापन

हत्या से इलाके में सनसनी मच गई। डाग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी, सीओ ने जांच-पड़ताल की। घरवालों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की हत्या क्यों और किसने की। यह परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिंघिया गांव निवासी लालता प्रसाद (45) पुत्र झुरई लाल भरवारी स्थित एक धान मिल में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी मालती देवी ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे वह मिल पर काम करने को घर से निकला था।
विज्ञापन

 घरवालों के मुताबिक रात करीब नौ बजे तक उसे लौट आना था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं आया। रातभर अधेड़ के घर नहीं लौटने पर शनिवार की सुबह परिजन उसकी खोजबीन में निकले। मिल में पता करने पर बताया गया कि रात करीब नौ बजे ही वह निकल गया था। इधर, परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे थे, तभी गांव के समीप एक खेत में उसकी साइकिल और कपड़ा मिला।
साथ ही खून के छींटे भी दिखे। इसके आधार पर गांववाले जब समीप के कुएं पर पहुंचे, तो उसमें उसकी लाश उतराई दिखी। किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतारा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में भी जख्म के निशान हैं।
हत्या की खबर लगते ही अधेड़ की हत्या की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोखराज एसओ के साथ ही एएसपी, सीओ सिराथू भी डाग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने छानबीन और घरवालों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अधेड़ का कत्ल किसने और किस रंजिश में किया। इस बावत परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किसी पुरानी रंजिश में हत्या की गई है। मामले की पड़ताल की जा रही है। दावा किया कि जल्द ही कातिलों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें