फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई

Mon, 19 Nov 2018 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
टीईटी प्रथम पाली की परीक्षा में भरवारी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। वह दूसरे के स्थान पर बैठकर परीक्षा दे रहा था। अभिलेखों के मिलान में पकड़े गए मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए भरवारी कस्बे के नेशल इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा में डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता को भरवारी स्थित केंद्र पर मुन्नाभाई के परीक्षा देने की गोपनीय सूचना मिली। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर केंद्र पर सघन तलाशी कराई गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट/तहसीलदार सिराथू श्याम कुमार ने उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या तीन से एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के अहमरपुर कुंसुभा निवासी अनिरुद्ध सिंह पुत्र भगवानदीन बताया। अनिरुद्ध चित्रकूट जिले के  (पहाड़ी) साईपुर निवासी शिव औतार पुत्र महिपत प्रसाद के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। शातिर मुन्नाभाई ने इसके लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र तथा प्रवेश पत्र भी फर्जी बनवा रखा था। जानकारी मिलने के बाद डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर मुन्नाभाई से पूछताछ की। केंद्र व्यवस्थापक/कॉलेज प्रिंसिपल राजेश श्रीवास्तव की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके चलते परीक्षा केंद्र में हड़कंप मचा रहा।

नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में पकड़े गए मुन्नाभाई ने बताया कि जिस शिव औतार के स्थान पर वह परीक्षा दे रहा था। वह अपने गांव में शिक्षामित्र है। एक बिचौलिए के माध्यम से शिव औतार उससे मिला था। इसके लिए 60 हजार रुपये में उसकी बातचीत हुई थी। पांच हजार रुपये उसे एडवांस में मिले थे। तलाशी के दौरान पुलिस को उसकी जेब से यह रकम बरामद भी हुई। पुलिस अब शिवऔतार और सौदा कराने के वाले बिचौलिए की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें