फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध को ले जाए जा रहे 86 मवेशी बरामद

Sat, 19 Sep 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी और मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात घेराबंदी कर वध को ले जाए जा रहे 86 मवेशी बरामद कर लिए। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने 13 पशु तस्करों को भी धर दबोचा है जबकि सैनी पुलिस तस्करों को पकड़ने में नाकामयाब रही। पकड़े गए लोगों का पुलिस ने चालान कर दिया है। एसपी ने लगातार छापेमारी कर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में पशु तस्करी का काला कारोबार वर्षों से हो रहा है। करारी कस्बा समेत क्षेत्र के सालेपुर, हिसामपुर, रहीमपुर मोलानी, तुर्तीपुर, पारा हसनपुर गांव को कारोबारियों ने अपना मुफीद ठिकाना बना लिया है। सैनी समेत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से भी पशुओं की तस्करी होती है। इसकी भनक लगते ही पुलिस अधीक्षक एसए पंकज का पारा गरम हो गया है। उन्होंने सभी थानेदारों को अभियान चलाकर पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी के आदेश पर जिले की पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार की रात मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने सिराथू इलाहाबाद मार्ग पर घेराबंदी कर रघवापुर गांव के समीप से तीन ट्रक और दो पिकअप में लदे 65 मवेशी बरामद किए। कोतवाली प्रभारी रज्जनलाल मिश्र ने बताया कि 13 पशु तस्करों को भी पकड़ा गया है। यह लोग सभी मवेशियों को वध के लिए ले जा रहे थे। इसी तरह सैनी कोतवाली पुलिस ने अजुहा कस्बे के पास से ट्रक में लदे 19 मवेशी बरामद किए हैं। पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गए। उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान में हीलाहवाली करने वाले थानेदारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संदिग्ध लोगों के घरों में छापेमारी कराने और प्रतिबंधित मांस की बिक्री करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें