फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Sat, 19 Sep 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। हाइवे पर पुरामुफ्ती के तेरामील गांव के समीप शुक्रवार की सुबह हुई बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई  जबकि साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान कराने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव निवासी मैकू (30) पुत्र भगवानदीन शुक्रवार की सुबह बाइक से ससुराल पैगंबरपुर जा रहा था। पुरामुफ्ती के तेरामील के समीप सामने से आए बाइक सवार दीनदयाल (26) पुत्र कमलेश कुमार, चंद्रभान (25) निवासी पूरामुफ्ती से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मैकू और दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस को ओवरटेक करने के चक्कर में घटना हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान कराने के बाद घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॅाक्टरों ने घायल युवक की हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें