फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी पुलिस कर्मियों को बचाने में जुटे अफसर

Fri, 20 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मूरतगंज पुलिस को बचाने में अधिकारी जुटे हैं। यह वही पुलिस है जिसने छेड़खानी के आरोपी को चौकी से छोड़ दिया था, जिसके बाद पीड़िता की दुराचार करने के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय एसपी ने प्रारंभिक जांच शुरू कराई है। सीओ सिराथू को जांच देते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी गई है। सीओ ने अभी तक पीड़ित पक्ष से बयान तक नहीं लिया है। न ही यह जानने का उन्होंने प्रयास किया आखिर वह क्यों मूरतगंज चौकी पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


     गैंगरेप के बाद हत्या की घटना से मूरतगंज चौकी पुलिस सवालों के घेरे में है। मृतका के पति व भाई चीख-चीख कर कह रहे हैं कि यदि छेड़खानी के आरोपी को मूरतगंज चौकी पुलिस से छोड़ दिया गया था। जिसके बाद यह घटना हुई। बुधवार को मौका-ए-वारदात पर एसपी वीके मिश्र व एएसपी आशुतोष मिश्र के सामने परिजनों ने मूरतगंज चौकी पुलिस के खिलाफ यह आरोप लगाए थे। इतना सबकुछ होने के बाद भी इस मामले में अभी तक मूरतगंज चौकी पुलिस के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। अमूमन बड़ी वारदात होने पर अधिकारी बिना वजह जाने कार्रवाई कर देते हैं, लेकिन इस घटना पर दरोगा व सिपाहियों के ही खिलाफ गंभीर आरोप लगे, इसके बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।

मामले में टालमटोल करते हुए एसपी वीके मिश्र ने गुरुवार को मूरतगंज चौकी प्रभारी, सिपाहियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करा दी। यह जांच सीओ सिराथू को सौंपी गई है। सीओ अंशुमान मिश्र को जांच तो मिली, लेकिन उन्होंने गुरुवार को इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। न ही उन्होंने पीड़ितों का बयान लिया, न ही पुलिस कर्मियों से ही पूछताछ की कि आखिर आरोप क्यों लग रहे हैं? इसकी सच्चाई क्या है? सीओ अंशुमान मिश्र का कहना है कि जांच मिली है। जल्द ही वह जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए अधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन


लाश मिलते ही आरोपी पहुंच गया था थाने
कोखराज इलाके में विवाहिता की ईंट-भट्ठे के समीप बुधवार की दोपहर लाश मिली थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी और उधर आरोपी प्रेम साहू कोखराज थाने पहुंच गया था। प्रेम साहू एक ग्राम प्रधान के साथ कोखराज थाने गया था। तब से वह कोखराज थाने में बैठा है। बुधवार को शाम तक कोखराज पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी होने से इंकार करती रही। वह यही कहती रही कि आरोपी की तलाश की जा रही है। गुरुवार को आरोपी का चालान भी नहीं किया गया। इस मामले में सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटनास्थल से क्यों हटाए गए थे दरोगा
इमामगंज ईंट-भट्ठे के समीप बुधवार को महिला का निर्वस्त्र शव बरामद होने के बाद परिजन पहुंच गए थे। एसपी व एएसपी के सामने पति व भाई ने दरोगा राकेश शर्मा व सिपाहियों के खिलाफ हाथ उठाते हुए आरोप लगाया था। इससे माहौल गरम हो गया था, लोग आक्रोशित हो गए थे। हंगामा न होने पाए, इसको देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मूरतगंज चौकी के दरोगा व सिपाहियों को वापस भेज दिया था।

आरोपों का वीडियो वायरल
महिला की सिर कटी लाश मिलने के बाद परिजनों ने आपा खो दिया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस अफसरों की मौजूदगी में पति व भाई ने खुलेआम आरोप लगाए थे। इसका लोगों ने वीडियो भी बनाया था। सोशल मीडिया यह वीडियो सुबह से ही वायरल हो गए थे। इन वीडियो को देखने के बाद लोगों ने पुलिस के ही खिलाफ टिप्पणी की। इसके बाद भी अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय जांच का अड़ंगा लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें