सिराथू (ब्यूरो)। एसबीआई की स्थानीय शाखा से छह अप्रैल को कैश केबिन से साढे़ तीन लाख रुपये दिनदहाड़े चोरी हो गए थे। शाखा प्रबंधक आशुतोष गुप्ता ने बैंक के सीसीटीवी कैमरा मेें दिख रहे दो संदिग्ध युवकों पर चोरी करने का अंदेशा जताया था। कैमरा में युवक तेजी से केबिन की तरफ पीछे जाने के बाद बाहर आता दिख रहा था।
सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने घटना के खुलासे के लिए सैनी कोतवाली पुलिस को लगा दिया था। पुलिस ने कैमरा में दिख रहे दोनों संदिग्धों की जानकारी देने वाले को दस हजार ईनाम देने की घोषणा कर रखी है। फिलहाल अब तक ममाले में आरोपियों की शिनाख्त करने में ही सफल हो सकी है। आरोपी कोखराज कोतवाली के तराई में बसे एक गांव के बताए जा रहे हैं। घटना का मास्टर माइंड पुलिस का शिकंजा कसता देख फरार हो गया है। सीओ का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।