फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवक ने किशोरी को किया अगवा

Tue, 08 Sep 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के साथ ननिहाल से घर लौट रही एक किशोरी को सोमवार रात मंदर मोड़ के समीप कार सवार एक युवक ने अगवा कर लिया। बहन को अगवा होते देख भाई सल्लाहपुर चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर रात पुलिस ने असरौली गांव से किशोरी के साथ आरोपी युवक को धर दबोचा। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती इलाके के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी कई महीने से पिपरी इलाके के एक गांव में नाना के घर रह रही थी। सोमवार शाम भाई उसे ननिहाल से लेकर टेंपो से घर लौट रहा है। किशोरी के भाई ने बताया कि मंदर मोड़ के समीप कार सवार युवक जबरन टेंपो से उसकी बहन को उतारकर कार में बैठाकर चला गया। सरेराह बहन का अपहरण देख युवक सल्लाहपुर चौकी पहुंचा और घटना जानकारी पुलिस को दी।

अपहरण की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने एक घंटे की कांबिग के बाद किशोरी और आरोपी युवक को असरौली गांव से धर दबोचा। पुलिस किशोरी के साथ युवक से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी को कार सवार युवक ने अगवा नहीं किया था। बल्कि वह खुद टेंपो से उतरकर कार में बैठ गई थी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबधों का लग रहा है। फिर भी पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें