फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गरमाया मेहता ट्रस्ट की भूमि के सौदेबाजी का मामला

Mon, 17 Aug 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहता ट्रस्ट की कीमती भूमि की सौदेबाजी का मामला एक बार फिर गरमा गया है। सिराथू तहसील के सिंघिया आमद करारी गांव स्थित इस भूमि पर अस्पताल और स्कूल संचालित होने का दावा करते हुए ट्रस्टी ने मामले की शिकायत डीएम से की है। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सिराथू को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बलदेवराम सालिगराम मेहता ट्रस्ट के सेक्रेटरी सुशील कुमार बोस ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि सिराथू तहसील के सिंघिया आमद करारी गांव में ट्रस्ट की कीमती जमीन है। इसकी मालियत 50 करोड़ रुपये के आसपास है। भूमि पर ट्रस्ट का अस्पताल और स्कूल चल रहा है। सेक्रेटरी की मानें तो एक जालसाज ने फर्जी ट्रस्टी बनकर जमीन का सौदा कर दिया है। इसकी शिकायत ट्रस्ट के मैनेजर आलोक विश्वास ने आठ अप्रैल 2014 को ही जिलाधिकारी से की थी। मगर अभी तक शिकायत को गंभीरता से लेकर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ट्रस्ट के लोग काफी परेशान हैं।

बता दें कि मेहता ट्रस्ट की जिले में करोड़ों रुपये की जमीनेें हैं। भरवारी में भी इस ट्रस्ट की कई जमीनों का विवाद चल रहा है। सिंधिया आमद करारी गांव की जमीन का मामला वर्ष 2014 में शिकायत के बाद गरमाया था। सेक्रेटरी की शिकायत के बाद प्रकरण को एक बार फिर से हवा मिल गई है। मामले में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि एसडीएम चायल को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें