फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर की गई थी रेखा की हत्या

Mon, 17 Aug 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के अरईसुमेरपुर गांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने दहेज की खातिर पीटकर मार डाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पिता की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर शनिवार को चरवा पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ  दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ससुराली घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सरायअकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद मोहल्ले की रेखा देवी की शादी दो साल पहले चरवा के अरईसुमेरपुर गांव के इंन्द्रपाल से हुई थी। मृतका के पिता सजनलाल ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 50 हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांगें पूरी कराने के लिए विवाहिता को प्रताड़ित भी किया जाता था। 13 अगस्त की रात मांग नहीं पूरी होने पर रेखा देवी को पीट-पीटकर ससुरालियों ने अधमरा कर दिया। देर रात इलाज के दौरान विवाहिता की सांसें थम गईं।

विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। केस दर्ज नहीं होने पर चार दिन तक युवती का पिता पुलिस अफसरों के कार्यालय का चक्कर लगाता रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद शनिवार को चरवा पुलिस ने पति इंद्रपाल,  सास, ससुर समेत चार लोगों के  खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की तफ्तीश के साथ अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें