कोखराज थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव में पति से फोन पर बात करने के बाद विवाहिता कमरे के भीतर आग का गोला बन गई। चीख पुकार सुन पास पड़ोस के लोगों ने भाग कर विवहिता की आग बुझाई। हालत गंभीर होने पर लोगों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मूरतगंज में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र आलमचंद गांव के रहने वाले मोहम्मद फारुक बंगलौर में रह कर प्राईवेट काम करते हैं।
उसी से उनका व उनके परिवार का पेट पलता है। घर पर उनकी पत्नी चांदनी रहती है। बताया जाता है कि बुधवार को उसके परदेसी पति का फोन आया। फोन पर बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। उसी के बाद पत्नी नेकमरे के अंदर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। आग लगने के बाद विवाहिता चीखने चिल्लाने लगी। विवाहिता की चीख पुकार सुन आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और विवाहिता की आग बुझाने के बाद उसे मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया है।