सरायअकिल के सुरसेनी में बुधवार रात करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक कूलर हटाते समय करंट की चपेट में आया था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सरायअकिल के सुरसेनी निवासी बलदाऊ (18) पुत्र राजेश कुमार बुधवार रात खा-पीकर कमरे सोने के लिए चला गया। रात बिजली आते ही बलदाऊ ने कूलर में पानी डाला और चालू हालत में उसको कमरे के दूसरे कोने में खींचकर ले जाने लगा। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। जोरदार झटका लगने से बलदाऊ चीख पड़ा। युवक की चीख सुन परिवार के लोग मौके पर पहाुंचे। लाइट बंद कर युवक को आनन-फानन अस्पताल ले गए, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।