फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर जिंदा जला वृद्ध

Sat, 07 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के भिखिया का पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध घर के भीतर जिंदा जल गया। वह अकेला जिंदगी गुजार रहा था। आशंका है कि सुबह खाना बनाते समय रसोई घर में आग की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के भिखिया का पुरवा गांव निवासी कंधई लाल (70) पुत्र बाबादीन किसान था। वह अकेला रहकर जिंदगी गुजार रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे वह खाना पकाने के लिए रसोई घर में गया था। चूल्हा जलाते समय अचानक कपड़े में आग लग गई। वह घर के भीतर जिंदा जल गया।

धुएं के गुबार देख और उसकी चीख सुन गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में लोगों ने आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें