फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मेें बालिका की मौत पर हंगामा

Sat, 07 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बैंक के बाहर जाम लगाने वाली भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू। चार दिन से रुपये निकालने को बैंक के चक्कर लगाते मनरेगा महिला मजदूर की बीमार पुत्री की मौत हो गई। शाखा प्रबंधक को उसकी आरजू-मिन्नत पर तरस नहीं आई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने लाठियां भांजी तो कई लोग चुटहिल हुए। बैंक कर्मियों को भीड़ से बचाने के लिए पुलिस ने ताला डाल दिया। ग्रामीण मैनेजर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा देकर जाम खत्म कराया। बाद में रिपोर्ट दर्ज कर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव की केशकली पत्नी संतोष कुमार अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री सूरजमुखी के इलाज के लिए पैसा निकालने को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मुरवल शाखा के दो मई से चक्कर लगा रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह वह फिर पुत्री को गोद में लेकर बैंक आई और शाखा प्रबंधक से खाते में जमा मजदूरी का पैसा निकालने की फरियाद की। लेकिन शाखा प्रबंधक ने कुछ देर बाद मिलने को कहकर टाल दिया। इस बीच पुत्री की हालत बिगड़ती गई और कुछ ही देर बाद बैंक में ही उसकी मौत हो गई। इस पर बैंक में मौजूद अन्य खाताधारक भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। बांदा-बबेरू मार्ग पर अवरोध रखकर सड़क जाम कर दी।

जाम खत्म कराने की कोशिश में मुरवल चौकी पुलिस ने लाठी चलाई तो जवाब में भीड़ ने हाथापाई की। कई ग्रामीण चुटहिल हो गए। कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आईं। आक्रोशित भीड़ ने बैंक में ताला डाल दिया। खबर मिलने पर कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और लाठियां भांज कर भीड़ को काबू करने की कोशिश की।

बाद में एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव व क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह द्वारा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। साथ ही पुलिस ने बालिका का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक बालिका की मां की तहरीर पर कोतवाली में धारा 304 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बैंक शाखा प्रबंधक जय किशोर मिश्रा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बैंक प्रबंधक पर मुकदमे और गिरफ्तारी की पुष्टि मंडल मुख्यालय में डीएम योगेश कुमार ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें