फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में किसान को तमंचा लेकर दौड़ाया

Sat, 17 Jun 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
मंझनपुर थाना क्षेत्र के गंभीरा के किसान उमाशंकर पर सिराथू तहसील में शुक्रवार दोपहर बुलेट सवार युवकों ने कातिलाना हमला किया। किसान को दौड़ाकर गोली मारने का प्रयास किया गया, लेकिन वह एसडीएम की कोर्ट में घुस गया। तमंचा देख तहसील में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस आई तो युवक बुलेट छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने किसान की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  गंभीरा निवासी उमाशंकर का गांव के ही राजेंद्र प्रसाद आदि से जमीनी विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। उमांशकर शुक्रवार को सिराथू एसडीएम से मिलने तहसील गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह कैंटीन में बैठा था। इसी दौरान राजेंद्र प्रसाद अपने साथी अजीत व गोलू के साथ वहां पहुंच गया। कैंटीन में उमाशंकर को देख तीनों लोगों ने उसे घेरकर तमंचा निकाल लिया।

राजेंद्र के हाथ में तमंचा देखते ही उमाशंकर जान बचाने के लिए भागकर एसडीएम की कोर्ट में घुस गया। वहीं हमलावरों को देखकर तहसील में अफरा-तफरी मच गई। कैटीन में बैठे लोग भाग निकले। सूचना पर पुलिस आई तो हमलावर बुलेट छोड़कर भाग निकले। पुलिस अपने साथ उमाशंकर को कोतवाली ले गई। पूछताछ करने के बाद उमाशंकर से तहरीर ली। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि मामला संदिग्ध है। दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें