फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में कातिल बनी लू, किसान की मौत

Fri, 10 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
दोआबा में उमसभरी गर्मी के साथ लू जानलेवा बनी हुई है। हवा के गर्म थपेड़ों के साथ  उमस भरी गर्मी से जन-मानस के साथ पशु-पक्षी बेहाल है। थोड़ी से चूक में लोग मौत के गाल में समा रहे है। बृहस्पतिवार की सुबह टेंवा के समीप मंझनपुर आ रहे बक्सीपार गांव के किसान की लू लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को दे दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सीपार गांव का रहने वाला कल्लू (50) पुत्र शीतल प्रसाद किसान है। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से मंझनपुर के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि टेंवा गांव के समीप पहुंचते ही वह बेहोश होकर साइकिल समेत गिर पड़ा। अधेड़ को सड़क किनारे पड़ा देख राहगीर उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का कयास है कि अधेड़ की मौत लू लगने से हुई है। बता दें कि दोआबा में भीषण गर्मी के साथ लू कातिल बनी हुई है। सुबह होते ही लोग घरों में दुबक जाते है। गर्म हवा के थपेड़ों से दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। रविवार को पुरामुफ्ती के हरिरामपुर गांव के रहने वाले रामराज की लू लगने से मौत हो गई थी। लू लगने से अधेड़ की मौत के बाद घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें