फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख की लालच में कंगाल हुआ किसान

Thu, 22 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के हब्बूनगर गांव के एक किसान सवा लाख रुपये की लालच में कंगाल हो गया। शातिरों ने झांसे में फंसाकर 30 हजार प्रति व्यक्ति जमा करने पर सवा लाख रुपये देने का लॉलीपाप देकर लाखों रुपया ठग लिया। बांड देने से पहले कंपनी के सदस्य मोबाइल बंद कर भाग निकले। फरेबियों की खोजबीन करने के बाद मामले की शिकायत इलाकाई पुलिस के साथ एसपी से की है।
विज्ञापन


     सैनी कोतवाली क्षेत्र के हब्बूनगर गांव निवासी पलटूराम किसान हैं। बताया कि कुछ दिन पहले उसके गांव में ग्रुप ऑफ कंपनीज के नाम बोर्ड लगाकर बैठे लोगों ने तीस हजार जमा करने पर 11 महीने बाद सवा लाख रुपये देने का झांसा दिया। शक होने पर किसान ने पूछा कि इतनी रकम कैसे भुगतान करोगे तो जालसाजों ने बताया कि जमा कराई गई रकम को वह प्लाटिंग आदि में लगाते हैं। इसके बाद समय पूरा होने पर पॉलिसी धारक को निर्धारित रकम का भुगतान करते है।

झांसे में आए किसान ने परिवार के सभी सदस्यों के नाम करीब साढे़ चार लाख रुपये जमा करा दिए। पखवारे भर बीतने के बाद जब वह पॉलिसी बांड लेने गया तो कंपनी वाले भाग चुके थे। किसान ने दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर बात करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका। बुधवार को पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत सैनी पुलिस के अलावा एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें