फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु को दूध में पिलाया सीसे का टुकड़ा

Thu, 04 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता एवं उसके पेट में पल रहे बच्चे को मारने के लिए दूध में सीसा पीस कर जबरन पिला दिया। सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने विवाहिता का इलाज कराने के बाद थाने मे तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के चकताजपुर गांव में ब्याही सविता देवी व उसके पेट में पल रहे बच्चे को मारने के लिए ससुरालियों ने दूध में सीसा पीस कर जबरन पिला दिया। विवाहिता ने जब इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसके साथ मार पीट भी की। विवाहिता ने फोन द्वारा आपबीती अपने मायके पक्ष के लोगों को बताई। सूचना पर पहुुंचे परिजनों ने विवाहिता को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता की हालत सामान्य होने पर परिजन उसे लेकर चरवा थाने गए। विवाहिता ने मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दी लेकिन थाने में मौजूद जिम्मेदाराें ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि साहब अभी नहीं है। उनके आने पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें