फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में अनशन के बाद डीएम का छापा, मिला असलहा

Thu, 29 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
जिला जेल में बंदियों का अनशन चल रहा है। अनशन खत्म न होने पर हकीकत भांपने गए जिलाधिकारी ने एसपी के साथ छापा मारा तो चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ। जेल परिसर में दो युवक देशी पिस्टल व कारतूस के साथ पकड़े गए। वह एक लग्जरी कार से किसी बंदी से मिलने आए थे। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दोनों युवकों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। जेल के भीतर जांच के दौरान अधिकारियों को चाकू, बीड़ी माचिस आदि भी मिला है।
विज्ञापन


बंदी रक्षकों और बंदियों के बीच छिड़ी जंग को लेकर जिला जेल सुर्खियों में चल रहा था। मामले को लेकर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह बुधवार को पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र और सीओ सिटी के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जेल परिसर में मुख्य गेट से 50 मीटर की दूरी पर खड़े लग्जरी वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को एक देशी पिस्टल और पांच कारतूस मिली।

लग्जरी गाड़ी में प्रतापगढ़ जिले का रहने वाले शुभम मिश्र पुत्र शिव कुमार और पइंसा निवासी श्रीश्याम पुत्र नामोनारायण सवार थे। यह दोनों बंदी राम किशोर से मुलाकात करने के लिए आए थे। अफसरों ने युवकों को वाहन समेत मंझनपुर कोतवाली के हवाले किया। इसके बाद एक घंटे के सर्च आपरेशन में अफसर कारागार के कोने-कोने को खंगाला। जहां अफसरों को चाकू, बीड़ी-माचिस आदि मिला। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने बताया कि देशी पिस्टल के साथ युवकों को गिरफ्तार किया गया है, यह दोनों अपनी कार के साथ जेल परिसर में मिले थे। इनके खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराकर जेल भेजा जा रहा है। युवक अवैध असलहे के साथ जेल क्यों गए थे। सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें