फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद पुलिस पर बिफरे अधिवक्ता

Thu, 21 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद पुलिस पर अधिवक्ता खासा खफा हैं। इलाहाबाद में साथी अधिवक्ता दीपचंद्र के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से कौशाम्बी के भी वकीलों में आक्रोश है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जनपद के वकीलों ने कामकाज नहीं किया। कचहरी परिसर में बैठक करके घटना के विरोध में हुंकार भरी। कार्य बहिष्कार के संदर्भ में डीजे और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सिराथू तहसील के साढ़ो गांव के रहने वाले अधिवक्ता दीपचंद्र की सोमवार की रात इलाहाबाद में हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने कत्ल के बाद उनके शव को जलाने का भी प्रयास किया था। बेटे की हत्या के सदमे में बुधवार को उनकी मां का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मां-बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना से गांव के लोग स्तब्ध है। अधिवक्ता की बेरहमी से हुई हत्या के अभियुक्तों को अब तक इलाहाबाद की पुलिस दबोच नहीं सकी है। हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर कौशाम्बी के भी वकीलों में जबरदस्त गुस्सा है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के अधिवक्ता दो दिनों से कामकाज नहीं कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को भी कचहरी परिसर में वकीलों ने बैठक की। इसमें घटना पर गुस्सा जताते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। इलाहाबाद पुलिस की कार्यशैली पर नाखुशी जाहिर करते हुए वकीलों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। डीजे, डीएम को ज्ञापन देकर दीपचंद्र के हत्याभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, मनुदेव त्रिपाठी, सूरज सिंह जादौन, सुनील त्रिपाठी, राकेश कुमार पाल, संतोष कुमार पांडेय, श्रीकुमार शुक्ल, ईश प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें