फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर

Thu, 21 Jan 2016 11:18 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर रामनगर बाजार में बेकाबू  एक ट्रक ने जयबजरंग इंटर कॉलेज की एक बस को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, जिससे सामने से आ रही एक बोलेरो व एक बाइक को भी उसने टक्कर मार दी। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बस व बोलेरो में बैठे लोगों को तो चोट नहीं आई, लेकिन बाइक सवार नीबा हुसेनपुर निवासी 21 वर्षीय सौरभ तिवारी पुत्र लालमणि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद बाजारवासियों ने ट्रक को घेर लिया और चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

कुछ लोगों ने चालक की पिटाई भी की। चालक की काफी पिटाई हो जाती, लेकिन कुछ गणमान्य लोगों ने मौके पर स्थिति को संभाल लिया। घायल बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें