फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को कुल्हाड़ी मारकर किया लहूलुहान

Fri, 15 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में शुक्रवार की सुबह बलीपुर गांव के एक युवक पर कातिलाना हमला हुआ। खेत से लौटते समय घेरकर पड़ोसी ने साथियों के साथ कुल्हाड़ी से प्रहार करके उसे जख्मी कर दिया। चीख-पुकार सुन गांववालों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 4 हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर नारा गांव निवासी मंगल प्रसाद पुत्र कांशीराम ने बताया कि पड़ोसी से उसका जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा है। इस लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे वह खेत से लौट रहा था। तभी जमीन बंटवारे की पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने तीन अन्य युवकों के साथ उसे धरदबोचा। उसके ऊपर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी लगने से वह जख्मी होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन के साथ घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी की तहरीर पर देर शाम पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानलेवा हमले की इस घटना के बाद से भुक्तभोगी परिवार डरा सहमा हुआ है। कोतवाल रज्जन लाल त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें