फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 15 Jan 2016 11:30 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की शिकायत पर नगर कोतवाली की पुलिस ने जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक के खिलाफ दहेज-उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पत्नी का आरोप है कि शिक्षक का दूसरी महिला के साथ संबंध है इसलिए वह उसे मारता-पीटता है तथा दहेज के लिए प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन


कोतवाल मधुर मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि वाराणसी के पांडेयपुर निवासी महिला वर्तिका ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी शादी गांगनार निवासी शिक्षक प्रेमदास के साथ बीते वर्ष 19 मई को हुई है। प्रेमदास का एक अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

वर्तिका का आरोप है कि प्रेमदास ने गुपचुप तरीके से दूसरी महिला से शादी भी कर ली है। वह आए दिन मेरे साथ मारपीट करते है तथा दहेज के लिए प्रताड़ित भी करता है। कोतवाल ने बताया कि वर्तिका की तहरीर पर प्रेमदास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा आदि का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें