फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में पकड़ी गई 20 हजार की देसी शराब

Thu, 10 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल पुलिस ने बुधवार शाम कोठी नगरेहा गांव के समीप से बोलेरो में लदी 10 पेटी देसी दारू बरामद की है। शराब की यह खेप प्रतापगढ से यहां लाई गई थी। पुलिस ने शराब के साथ बोलेरो में बैठे दो लोगों को भी दबोचा है। पकड़े गए दोनों शराब तस्कर कौशाम्बी जिले के ही रहने वाले हैं। एसओ ने बताया कि इस काले कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल पुलिस बुधवार रात गश्त पर थी। तभी मुखबिर से खबर मिली कि बोलेरो से देसी शराब की खेप आ रही है। शराब तस्करी की भनक लगते ही पुलिस ने कोठी-नगरेहा गांव के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इस दौरान एक बोलेरो रोककर उसकी तलाशी ली। उसमें से 10 पेटी देसी शराब मिली। शराब मिलने पर पुलिस ने बोलेरो सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

एसओ सरायअकिल प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बोलेरो में 10 पेटी शराब मिली है। इसकी कीमत करीब 20 हजार रूपये होगी। एसओ ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए युवक शैलेन्द्र कुमार निवासी रक्सवारा और महेन्द्र कुमार निवासी सरायअकिल है। इन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक यह देसी शराब प्रतापगढ़ से यहां खपाने के लिए लाई गई थी।
विज्ञापन


द्वाबा में अर्से से मादक पदार्थो की तस्करी हो रही है। गैर प्रांतों से गांजा, अफीम के साथ देसी और विदेशी मदिरा की खपत भी यहां लाकर की जाती रही है। पुलिस ने इसी साल एक मई को सैनी क्षेत्र के हाईवे से तीन लाख रुपये की अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। एक जून को आबकारी पुलिस की टीम ने गुलामीपुर स्थित एक ढाबे से बीयर भरा ट्रक पकड़ा था। ट्रक में 6 लाख रूपये की बीयर मिली थी। वहीं पिछले साल 20 जून 2014 को पिपरी कोतवाली पुलिस ने काठगांव के ग्राम प्रधान पवन पटेल के निजी नलकूप से 20 लाख रूपये की देसी शराब बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें