फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में नार्वे का नागरिक घायल

Sun, 12 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। नार्वे का रहने वाला पीटर मैड्रिट अपने 10 अन्य साथियों के साथ भारत घूमने आया है। शनिवार को वह कानपुर से इलाहाबाद टेंपो से जा रहा था। इस दौरान कौशाम्बी के कोखराज के समीप उसकी टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे मैड्रिट घायल हो गया। उसे इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली की शहजादपुर पुलिस चौकी के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि नार्वे के कुकर टरबिस निवासी पीटर मैड्रिट (28) अपने साथियों के साथ भारत घूमने के उद्देश्य से केरल आया। वहीं से इन लोगों ने एक आटो किराए पर ले रखा है। बताया जाता है कि ये सभी लोग मुंबई आए।

वहीं से गाइड लेकर कानपुर पहुंचे। कानपुर से शनिवार को आटो से मैड़्िट इलाहाबाद जा रहा था। इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही उसकी आटो कौशाम्बी के कोखराज के निकट पहुंची। सड़क की डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे वह घायल हो गया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद पुलिस ने उसे इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भर्ती करा दिया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें