फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस किशोरी से दुराचार का प्रयास

Wed, 23 Sep 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा इलाके में मंगलवार की दोपहर पड़ोसी युवक ने किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। बहाने से घर में उसकी किशोरी को दबोच कमरे में उठा ले गया। युवक के चंगुल में फंसी पीड़िता किसी तरह अस्मत बचाते हुए चीखने चिल्लाने लगी। किशोरी की चीख सुन गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक कहीं भी शिकायत पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम पीड़िता के मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


चरवा इलाके के एक गांव की किशोरी मंगलवार की दोपहर घर पर अकेली थी। परिजन खेत पर काम करने के लिए गए थे। बताया कि इसी दौरान अकेली देख पड़ोस का रहने वाला एक मनचला युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुआ। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसे दबोच कर कमरे में उठा ले गया और उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक का दुस्साहस देख वह किसी तरह आबरू बचाते हुए चिल्लाने लगी। किशोरी की चीख सुन मोहल्ले के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक कहीं किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दोपहर घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। देर शाम परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता के मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें