चरवा इलाके में शनिवार शाम पड़ोस के एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दरिंदगी की कोशिश की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दो दिन खामोश रहने के बाद पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। सोमवार को पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
चरवा इलाके के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी शनिवार शाम घर में अकेली थी। बताया कि परिवार के लोग पड़ोसी के घर गए थे। उसे घर में अकेली देख मोहल्ले का एक युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसके साथ दरिंदगी की कोशिश करने लगा। युवक की हरकत देख किशोरी ने विरोध किया। इस पर युवक ने उसकी पिटाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए। युवक की धमकी से दो दिन तक पीड़िता डरी रही। तीसरे दिन किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। सोमवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया पुलिस घटना की जांच और युवक की तलाश कर रही है।