फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा तीन के बच्चे का शांतिभंग में चालान

Wed, 01 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। पुलिस घटनाओं की जांच और कार्रवाई कैसे थाने पर बैठकर करती है, इसकी ही एक बानगी बुधवार को चायल तहसील में देखने को मिली। जहां सरायअकिल पुलिस ने परिवार की दो महिलाओं में हुए झगड़े में तीसरी क्लास में पढ़ने वाले नौ साल के छात्र पर ही शांतिभंग का खतरा जताते हुए उसका चालान कर दिया है। मासूम बच्चे को जमानत के लिए आया देख एसडीएम सन्न रह गए। उन्होंने एसओ को कड़ी फटकार लगाई। उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी सरायअकिल पुलिस की इस मनमानी से अवगत कराया। एसपी रतनकांत पांडेय ने भी प्रकरण की जांच और कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


देखें तो सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के खोंपा गांव की माया देवी पत्नी चित्रकेत का देवरानी लक्ष्मी देवी से विवाद है। दोनों के बीच इसी पुराने विवाद को लेकर 15 दिन पहले झगड़ा हो गया। शिकायत पर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका जताते हुए माया देवी के पति चित्रकेत और दूसरे पक्ष की लक्ष्मी देवी और उसके नौ साल के बेटे जय सिंह (9) पर निरोधात्मक कार्रवाई कर दी। बुधवार को लक्ष्मी देवी अपने नौ साल के बेटे को लेकर जमानत करवाने एसडीएम चायल की अदालत पहुंची। मासूम को अदालत में जमानत के लिए आया देख एसडीएम रजनीश मिश्र की भौहें तिरछी हो गईं। मामले की जानकारी करने के बाद उन्होंने एसओ सरायअकिल को फटकार लगाई।

सरायअकिल पुलिस की इस मनमानी से उन्होंने एसपी को भी अवगत कराया। एडीएम ने एसओ को दो दिन के भीतर इस मामले में स्पष्टीकरण के साथ तलब किया है। एसडीएम ने बताया कि एसओ के मुताबिक कनैली चौकी प्रभारी द्वारा यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि सरायअकिल पुलिस की मनमानी की ऐसी ही शिकायत मंगलवार को दौरे पर आए आईजी विशेष जांच प्रकोष्ठ से भी एक विवाहिता ने की थी। मामले में पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सरायअकिल पुलिस की मनमानी पर नाराजगी जताते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट चायल रजनीश मिश्र ने अपने क्षेत्र के सभी कोतवाली प्रभारियों को निरोधात्मक  कार्रवाई के दौरान आरोपी के नाम के साथ उनकी उम्र का भी जिक्र करने का निर्देश दिया है। चेताया कि लापरवाही पर संबंधित पुलिसवालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें