फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाने पर पूर्व प्रधान समेत बाबा के तीन चेले

Tue, 31 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा/टेंवा (कौशाम्बी)। जजौली गांव में नवरात्र नवमी के दिन कथित साधु के अग्नि स्नान के दौरान पुलिस टीम पर हमला और लूटी गई सर्विस रिवाल्वर अब तक पुलिस खोज नहीं सकी है। हालांकि पुलिस रिवाल्वर की तलाश में दिन-रात ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस की नजर अब गांव के एक पूर्व प्रधान समेत बाबा के तीन प्रमुख चेलों पर आकर टिकी है। सीओ का दावा है कि अगले 24 घंटे के दौरान संभव है कि रिवाल्वर की बरामदगी हो जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिमशरीरा क्षेत्र के जजौली गांव के कथित साधु रामबाबू सरोज ने वासंतिक नवरात्र की नवमी के दिन माता की भक्ति में अग्निस्नान का ढोंग रचा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु को रोकने की कोशिश की, तो उसके शिष्यों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। भीड़ ने दरोगा नयन सिंह को लहूलुहान करते हुए उनकी सर्विस रिवाल्वर लूट ली थी। गांव में हुए बवाल, सर्विस रिवाल्वर लूट मामले में पुलिस ने साधु रामबाबू समेत 25 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

वहीं घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और रिवाल्वर की तलाश में जुटी है। जजौली और आसपास के गांवों में पुलिस की रात दिन ताबड़तोड़ दबिश चल रही है। पर, पुलिस अब तक लूटी गई रिवाल्वर खोज नहीं सकी है। हालांकि अब पुलिस की नजर रिवाल्वर लूट के मामले में गांव के एक पूर्व प्रधान के अलावा बाबा के मुख्य चेलों करन, अमृतलाल और राम भरोस पर टिकी है। पुलिस का मानना है कि इन्हीं तीन में से किसी एक पास रिवाल्वर है। पुलिस अन्य आरोपियों के बजाय अब इन्हीं तीन की तलाश में मुखबिरों का जाल बिछा रखा है। इतना ही नहीं सोमवार की शाम पुलिस ने रामभरोस के संभावित ठिकानों पर पीएसी के साथ दबिश भी दी, लेकिन वह मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें