फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति ने विवाहिता को छत से फेंका, नाजुक

Wed, 05 Aug 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के समदा (घनाकापुरवा) कांशीराम कालोनी में मंगलवार रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने पत्नी को तीखी झड़प के बाद छत से नीचे फेंक दिया। शराबी पति की करतूत देख मौके पर लोगों का मजमा लग गया। आनन-फानन घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए लोगों ने घायल विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख एसआरएन इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद से युवक घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव की कविता देवी पत्नी गजेन्द्र घनाकापुरवा (समदा) स्थित कांशीराम कालोनी में पति और बच्चों के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि पति शराब पीने का आदी है।

 इसको लेकर आए दिन उसका झगड़ा होता रहता है। मंगलवार रात जब गजेन्द्र शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी ने फिर विरोध किया। घंटों पति-पत्नी के बीच झड़प होती रही। इसके बाद शराबी पति ने कविता को उठाकर छत से नीचे फेंक दिया। विवाहिता की चीख सुन परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भी भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने विवाहिता की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद से युवक घर छोड़कर फरार है। एसओ ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तफ्तीश और अभियुक्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें