फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की भगाने को लेकर ननसैनी गांव में बवाल

Wed, 10 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लड़की भागने के मामले में बुधवार को सैनी इलाके के बदलेपुर ननसैनी गांव बवाल हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। जमकर मारपीट हुई, ईंट पत्थर चला। घरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई। दोनों पक्ष के लोगों के आमने-सामने होने, मारपीट, तोड़फोड़ से गांव में अफरातफरी मच गई। अनहोनी की आशंका से ग्रामीण सहम गए। बवाल की खबर लगते ही फोर्स लेकर पुलिस अफसर गांव पहुंचे। सिपाहियों ने डंडा फटकारकर उपद्रवियों को खदेड़ा। दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। घटना से गांव में तनाव है। तनातनी के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है।


सैनी कोतवाली क्षेत्र के बदलेपुर ननसैनी गांव की एक युवती 6 फरवरी को संदिग्धदशा में लापता हो गई। आरोप है कि उसे गांव का ही एक युवक फुसलाकर भगा ले गया है। गैरबिरादरी के युवक की इस हरकत से लोगों में आक्रोश है। बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों परिवार के लोगों में झगड़ा हो गया। कहासुनी होती देख दोनों पक्ष के लोग जुट गए। देखते ही देखते दोनों तरफ के लोगों ने एक दूसरे के घरों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से पीटकर छप्पर उजाड़ने के साथ लोगों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक दूसरे के यहां ईंट-पत्थर से हमला किया गया। जमकर मारपीट हुई। गांव में दो पक्ष के लोगों के आमने-सामने होने, मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ से अफरा-तफरी मच गई। अनहोनी की आशंका से ग्रामीण सहम उठे। मामला बिगड़ता देख किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ननसैनी गांव में दो पक्षों के आमने-सामने होने और बवाल की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। सिपाहियों ने लाठी उठाकर उपद्रवियों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की भगाने के मामले को लेकर सुबह दो परिवार के लोग भिड़ गए थे। युवती भगाने के आरोपी युवक के खिलाफ सैनी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। गांव में मामला शांत है। सीओ सिराथू और एसओ सैनी को गांव के हालात पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें