कोरियों गांव के एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह घर से करीब 800 मीटर दूर बाग में नीम के पेड़ से उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। परिजन और पुलिस घटना को खुदकुशी मान रहे हैं।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कोरियों गांव निवासी रामभजन (50) मजदूर था। शनिवार सुबह पड़ोसी गांव बाकरगंज के समीप बाग में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। गांववालों ने शव लटकते देखा, तो उनके होश उड़ गए। पहचानने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस भी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रधान और गांव के लोगों का कहना है कि रामभजन की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इससे परिवार में मनमुटाव रहता था। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम को भी आर्थिक तंगी को लेकर ही मियां-बीवी मेें झगड़ा हुआ था। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।