फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये के लिए विवाहिता पर सितम

Fri, 26 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद के धूमनगंज मोहल्ले में ब्याही युवती को ससुरालियों ने बृहस्पतिवार की शाम पीटकर घर से निकाल दिया। शादी के बाद से ही ससुराल वाले मायके से पांच लाख रुपया लाने के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताया। शुक्रवार को वह पुरामुफ्ती थाने पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फरीदपुर चकताजपुर गांव की रहने वाली पूजा देवी पुत्री राम सिंह की शादी एक साल पहले इलाहाबाद के धूमनगंज मोहल्ला निवासी पप्पू से हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे मायके से पांच लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने हद तो तब पार कर दिया। जब बृहस्पतिवार की शाम मांग पूरी नहीं होने पर उसे बेरहमी से पीटते हुए घर से निकाल दिया। देर रात घर पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने ससुरालियाें के यातना की कहानी पुलिस को बताते हुए ससुरालियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें