फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में की तालाबंदी, प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर बीडीओ सावित्री शर्मा की पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी महासंघ और उप्र लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन ने शुक्रवार को विकास भवन में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। करीब बारह बजे सीडीओ के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन



सांगीपुर विकास खंड में 24 फरवरी को उस समय भारतीय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ पर हमला कर दिया था जब वह ज्ञापन लेने में थोड़ा देर कर दी थीं। सांगीपुर थाने में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को कर्मचारियों ने विकास भवन में तालाबंदी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। राज्य कर्मचारी महासंघ और उप्र लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन के पदाधिकारी सुबह से ही विकास भवन के मुख्य द्वार को बंदकर बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

सूचना जब सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह को मिली तो वह करीब बारह बजे विकास भवन पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन बंद किया। इसके पूर्व कर्मचारियों ने मानिकपुर थाने में शहीद होने वाले होमगार्ड महादेव मिश्र की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर वकील अहमद, रामप्रकाश दूबे,  सुनील शुक्ला, मिथलेश सिंह, सुनील श्रीवास्तव,  सुषमा कुरील, राकेश सरोज, बीएल पटेल, आशा सिंह, राजकुमार, मुन्नीलाल, कुसुम गुप्ता, अनीश खान आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें