फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने की खुदकुशी

Wed, 24 Feb 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गापुर गांव के एक अधेड़ की सोमवार रात मौत हो गई। सुबह उसकी लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। चर्चा है कि शराब पीने को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी छेदीलाल (55) पुत्र छोटेलाल पहले बंगलौर में नौकरी करता था। उसके बेटे को किसी निजी फर्म में अच्छी नौकरी मिल गई। इसके बाद वह गांव में परिवार के साथ रहने लगा। बताया जाता ह ैकि वह शराब पीने का लती हो गया था।
विज्ञापन


इसे लेकर आए दिन उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। बताया जाता है कि सोमवार रात भी करीब 8 बजे वह शराब पीकर घर आया, तो इसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया। करीब घंटेभर तक दोनों में कहासुनी होती रही। इसके बाद गुस्से में वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह घर से नहीं निकला, तो पत्नी उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई। वहां पति की फंदे से लटकती लाश देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। इस पर परिवार के अन्य लोगों के साथ गांववाले आ गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें