फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत

Thu, 18 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा इलाके  का युवक अपने एक रिश्तेदार की बेटी को प्रेमजाल में फंसा कर उसकी आबरू से दो साल तक खेलता रहा। दो दिन पहले घर बुलाकर मनमानी की। शादी करने की जिद करने पर युवती को पीटकर घर से भगा दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर सैनी पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने सैनी एसओ को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर चरवा क्षेत्र के रहने वाले रिश्तेदार का आना-जाना था। इस दौरान उसने रिश्तेदार की बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर वह उसकी आबरू से दो साल तक खेलता रहा। दो दिन पहले वह युवती को बहाने से अपने घर ले गया। वहां उसके साथ मनमानी की। सुबह जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो वह उसके ऊपर बिफर पड़ा।

कहासुनी के दौरान उसने घरवालों के साथ मिलकर युवती की पिटाई की और घर से भगा दिया। युवती किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। घरवाले उसे लेकर सैनी कोतवाली पहुंचे और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को पीड़िता ने मंझनपुर पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी वीके मिश्रा ने सैनी कोतवाली प्रभारी को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें